वर्तमान के इस टेक्नोलॉजी से लैस दुनिया में लगभग दुनिया के हर कोने में लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े ही हुए ही है इस दौरान हर दिन लाखों करोड़ों लोग गूगल पर अपनी आवश्यकता की चीजें लिखकर सर्च करते हैं जिसमें ज्यादातर दुनिया भर में लोग गूगल ट्रांसलेटर माध्यमों का इस्तेमाल करते हैं इस बात से आप भी अवगत होंगे की गूगल ट्रांसलेटर मे दुनिया की लगभग सभी मसहूर भाषा को उपलब्ध कराया गया है जिसमें हमारे भारत की हिंदी भाषा पहले से ही शामिल है पर अब बोलने वाली आबादी को देखते हुए गूगल ट्रांसलेटर ने भारत के बिहार राज्य की दो और भाषा को गूगल ट्रांसलेटर में जोड़ने जा रही है जिसका लाभ इस क्षेत्र के लोलोगों को चाहे वो दुनिया में कहीं भी रह रहे हैं को अब लाभ मिल पाएगा इसके साथ ही बिहार में अभी बहुत ही खुशी का माहौल है।
वह भाषा हमारी बिहार की भोजपुरी भाषा है जी हां इस भोजपुरी भाषा को अब वैश्विक अस्तर पर गूगल कंपनी द्वारा अपने ट्रांसलेटर में शामिल किए जाने की घोषणा की गई है इसे सुनते ही भोजपुरी भाषा के लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए गौरव की बात है भोजपुरी भाषा का अंदाजा इसी बात से भी लगाया जा सकता है कि यह भाषा विश्व स्तर पर तीसरे हिस्से में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है वैसे भी भोजपुरी पट्टी के लोग दुनिया के कई अलग-अलग देश में रहकर इसे समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं एवं भोजपुरी को एक लंबे अरसे से आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की लगातार मांग की जा रही है।
इस भोजपुरी भाषा को अगर बात की जाए तो अभी तक हमारे बिहार में संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं हुई हालांकि इस भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त करने हेतु सभी अहमियत मौजूद है इसके बावजूद भी भोजपुरी भाषा अपने ही देश के सरकारी तंत्र के उपेक्षा का शिकार है जब की बात की जाए विश्व के किसी और देश में तो भोजपुरी भाषा को अब तक विश्व के 4 देशों में मान्यता पूर्वक बोली जा रही है जो है फिजी, नेपाल, मॉरीशस व सूरीनाम में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता प्राप्त है।
सम्बंधित ख़बरें




