ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

बेरहमी की सारी हदें पार: मुंबई की लड़की के लिए पत्नी के बदन पर दागी गर्म सलाखें, पीड़िता बोली- सास और देवर ने भी दिया साथ

पति की दूसरी शादी करने की इच्छा का विरोध करना एक विवाहिता को काफी मंहगा पड़ा। महिला के विरोध से गुस्साए पति, देवर व सास ने हैवानियत की हद पार कर दी। पहले तो उस महिला का हाथ बांध जमकर पिटाई की और जब उन लोगों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसे घर में उसे उलटा लटकाकर, बदन में गर्म सलाखें दाग दीं। पीड़ित महिला भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ निवासी मंटुन यादव की पत्नी वंदना देवी है, जिसका फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने सदर अस्पताल में आपबीती सुनाते हुए कहा कि पति मुम्बई में काम करता है। वह किसी लड़की से वहीं शादी करना चाहता है, जिसका मैं विरोध कर रही थी। उसका कहना था कि उसी लड़की पर मेरी कमाई है, मैं तुम्हें नहीं रखूंगा।

Sponsored

मुंबई से लेकर आया था राड

Sponsored

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि जिस राड को मेर शरीर में दागा गया, वह पति मुंबई से लेकर आया था। जब वह गांव आने वाला था, तब उसने मुझे नहीं बताया। एक दिन वह ननद से फोन पर बात कर रहा था, जो मैं सुन ली। उसके बाद दूसरे दिन अपने बच्चों को लेकर अपने मायका किसनपुर थाना के मधुरा चली गई। जहां से वह मुझे लेकर आया और 23 जून को पहले बांस की करची से मेरी पिटाई की और उसके बाद घर में लटका कर मेरे बदन पर लोहे की गर्म राड से बर्बरता की गई।

Sponsored

देवर गर्म कर दे रहा था राड

Sponsored

पीड़िता ने बताया कि देवर लोहे के रड को गर्म कर लाता जा रहा था और मेरा पति मेरे बदन पर इसे जगह-जगह दागता था। जब मेरे दोनों बेटा आए तो उन्होंने बेटों को पड़ोसी के यहां भगा दिया। वे लोग मुझे घर में बंद कर रखे हुए थे। देवर घर के गेट पर कुर्सी लगाकर बैठा रहता था। दूसरे दिन रात में मौका मिला तो अपने बच्चों को लेकर वहां से भागी और शनिवार की सुबह किसी तरह अपने मायके पहुंची।

Sponsored

खुश रहे ससुरालवाले इसलिए दिए थे जेवर

Sponsored

सदर अस्पताल में पीडि़ता के पिता किसनपुर थाना के मधुरा गांव निवासी ईश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि मेरी बेटी मधुरा में ही थी। इसे सात साल एवं तीन साल का दो लड़का है। मामले को लेकर पंचायत भी हुई। इसके बाद यह अपने ससुराल गई। ससुराल जाने के समय इसे 48 सौ का जेवर खरीद कर दिया, ताकि इसके पति व ससुराल के अन्य लोग खुश रहें। सुबह जब यह आई तो इसकी स्थिति काफी खराब थी। उसके बाद इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी है, लेकिन अभी तक नहीं आई है।

Sponsored

Comment here