BIHAR

प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बंधक बना जमकर कर दी पिटाई, और फिर…

Editor
By Editor On July 16, 2021
2 min read 1.2k views

तरियानी तरियानी प्रखंड के हिरमा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने जहां जमकर पिटाई की। वहीं बंधक बना लिया। सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची हिरम्मा थाने की पुलिस ने युवक को ग्रामीणों से मुक्त कराया। वहीं थाने लाकर युवक से पूछताछ की। जहां मामला प्रेम प्रसंग का निकला।




वहीं लड़का-लड़की दोनों बालिग निकले। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दोनों के अभिभावक को बुलावा भेजा। साथ ही ग्रामीणों ने आपसी पहल कर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। थाना परिसर में शादी की सहमती बनी। दोनो पक्ष पहुंचे। शादी का सूर्ख जोड़ा खरीदा गया।


पुरोहित को बुलाया गया और थाने के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा देर रात विदाई करा दी गई। इस अनोखी शादी और प्रभारी थानाध्यक्ष की पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है। प्रेमी मुन्ना ने प्रेमिका के साथ शादी कराने के लिए थानाध्यक्ष के प्रति आभार जताया।


बताते चलें कि, सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी मुन्ना कुमार की एक शादी समारोह में शिवहर जिले के हिरम्मा थाना के दुम्मा निवासी रिकू से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा। लंबे समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलते-जुलते थे। इसी क्रम में गुरुवार को मुन्ना अपनी प्रेमिका से मिलने दुम्मा गांव पहुंचा।


जहां प्रेमिका के साथ बात करते वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। वहीं एक कमरे में बंद पर हिरम्मा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं लड़की को लेकर थाने पहुंचे। थाने पर पूछताछ के दौरान दोनों प्रेमी जोड़े ने प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को अपनी प्रेम कहानी सुनाई। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष की पहल पर प्रेम कहानी शादी में बदल गई।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment