---Advertisement---

तेजस्वी बोले- बिहार में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा; कोरोना के अलग-अलग आंकड़ों पर जुबानी जंग

MUZAFFARPUR WOW tejaswi and nitish

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। कहा है कि बिहार में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। नीतीश सरकार ने कोरोना जांच, दवा खरीद, एंबुलेंस, टीकाकरण और मौत के आंकड़ों में भारी फर्जीवाड़ा किया है। मुख्यमंत्री का अलग आंकड़ा है, स्वास्थ्य मंत्री का अलग और स्वास्थ्य विभाग का अलग।

 

शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा है कि बिहार में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। एक ट्वीट में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जागीर समझ जल संसाधन विभाग के एक पूर्व जल संसाधन मंत्री और वर्तमान मंत्री के बीच अघोषित बंटवारा किया है, जिसमें आधा बजट आधे जिले और आधे विभाग की ट्रांसफर-पोस्टिंग दोनों मिलकर देखेंगे। अर्थात लूट का बंटवारा करेंगे। RJD ने आरोप लगाया है कि इस लूट के कारण अब बाढ़ की तबाही आएगी।

 

तेजस्वी राजनीतिक पर्यटक, निगेटिविटी की वैक्सीन ले लिया है : JDU

 

JDU के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक पर्यटक हैं। कोविड काल में आम लोग भी ऑनलाइन ही बेहतर काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव भी सब काम को ऑनलाइन देख रहे हैं। इसलिए निगेटिव बातें करते हैं। राजनीतिक पर्यटक नकारात्मकता के पर्याय बन गए हैं।

 

कहा कि उन्हें जमीन का एहसास ही नहीं है कि बिहार में कैसे संक्रमण दर घट गई और कैसे टीका लेने में बिहार आगे है। लगता है तेजस्वी ने निगेटिविटी की वैक्सीन ले ली है।

 

लूट-खसोट की नीति के कारण ही बाढ़ की विभीषिका : रोहिणी

 

लालू प्रसाद की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या ने भी आरोप लगाया है। लिखा है कि कुशासन बाबू के राज में घोटाले करने वाले लोगों को तरहीज दी जाती है… लूट-खसोट नीति के कारण ही… अवाम बाढ़ की विभीषिका… वर्षों से झेलती आ रही है…!!