शिक्षक दिवस के मौके पर बिहार से एक शर्मनाक वीडियो (Gaya Viral Video) सामने आया है. इस वीडियो में लौंडा के साथ कोचिंग संचालक न केवल डांस कर रहे हैं बल्कि अश्लील गानों पर फुहड़ और अभद्र तरीके से ठुमके भी लगा रहे हैं, वो भी कोचिंग के लड़के-लड़कियों की मौजूदगी में. वीडियो गया के जाने-माने प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान जुबेर खान बायोलॉजी शिक्षण संस्थान का है. रविवार यानी 5 सितंबर को टीचर्स डे के मौके पर (Bihar teachers day viral video) हुए इस लौंडा नाच का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
![]()
![]()
वीडियो के वायरल होने के का ये पहला मौका नहीं है और जानकारी के मुताबिक पिछले साल भी छात्राओं को नचाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल शिक्षक दिवस के मौके पर जुबेर खान बायोलॉजी शिक्षण संस्थान के संचालक जुबेर खान अपने ही संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया था लेकिन इसी बीच प्रोग्राम मेें न केवल अश्लील डांस हुआ बल्कि लौंडा नाच गाने पर ठुमके लगाकर गुरु-शिष्य का संबंध तार-तार क दिया.
![]()
![]()
शहर के करीमगंज मोहल्ले में रहने वाले प्रसिद्ध शिक्षक जुबेर खान के शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के साथ ठुमके लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जुबेर खान कोचिंग में लौंडा नाच के दौरान छात्रों के साथ खुद नाचते हुए नजर आ रहे हैं और वहां छात्राएं भी मौजूद हैं.
![]()
![]()
आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी शिक्षक दिवस के मौके पर कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र छात्रा के साथ अश्लील गानों पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ था, जिसे काफी इन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था लेकिन एक बार फिर गुरु शिष्य को बदनाम करते हुए इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों के साथ अश्लील गाने पर कोचिंग संचालक जुबेर खान स्वयं ठुमके लगाते दिख रहे हैं.
![]()
![]()
