BIHAR

बिहार में राजगीर के जंगलों में लगी भीषण आग, जड़ी-बूटी समेत करोड़ों की वन संपदा जलाकर खाक

Editor
By Editor On April 4, 2021
1 min read 1.2k views

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक नगरी की वैभारगिरि पर जंगल में कोनार नगर गांव के सामने से लेकर मार्क्सवादी नगर तक एक किलोमीटर से अधिक दूरी में आग लगी है। इसमें लाखों रुपये की बेशकीमती लकड़ियां व जड़ी-बूटी जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि यह आग शनिवार की सुबह से ही लगी हुई है।

हालांकि वन विभाग के कर्मी आग को पीट-पीटकर बुझाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी आते ही हर साल राजगीर के जंगलों व पहाड़ों पर आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे हर साल लाखों रुपये की जड़ी-बूटी व लकड़ी जलकर राख हो जाती है।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके बाद भी वन विभाग या सरकार द्वारा अब तक इसपर काबू पाने के लिए कोई नयी तकनीक नहीं खोजी गयी है। इस अगलगी में जंगल में रहने वाले छोटे-छोटे जानवर से लेकर पक्षी तक को भागना पड़ता है। इलाके के गांवों से भी लोग आसानी से रात में देख सकते हैं। लोगों ने कहा कि यह काफी सालों से ऐसा होता रहता है। वहीं कुछ जानकार लोग यह भी कहते हैं कि लकड़ी चुनने वाले लोग कभी-कभार जंगल में बीड़ी पीकर फेंक देते हैं। इससे भी यह आग लगने की घटना होती है। वहीं किसी की राय यह होती है कि यह लकड़ी के घर्षण से होता है।

वन विभाग आग बुझाने में जुटा

डीएफओ डॉ. नेशामणि ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। वन विभाग के कर्मी लगातार इसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें कोई पशु हताहत नहीं हुआ है। हालांकि वन विभाग इस तरह के आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठा रहा है, इसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

Input: News4Nation

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment