BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

शिक्षिका को रात में फोन कर कॉलेज का डीन करता था ‘गंदी बात’, अब हुए बर्खास्‍त

पटना। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने संजय गांधी डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. बलबीर सिंह बेनीवाल को बर्खास्त कर दिया है। उन पर महिला शिक्षिका को रात में फोन करने और अन्य शिक्षकों को परेशान करने का आरोप लगा था। दो वर्ष पहले उनकी नियुक्ति कॉलेज में हुई थी। बताया जा रहा कि नियुक्ति के समय से ही उन पर सवाल उठने लगे थे। उनकी योग्यता पर कई शिक्षकों ने सवाल उठाया था, लेकिन तब विवि प्रशासन ने मामले को दबाए रखा। महिला शिक्षिका के आरोपों और बिहार विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद भी आरोपित डीन कॉलेज में आते रहे। इसके बाद कॉलेज के अन्‍य शिक्षकों ने हंगामा किया तो डीन को कॉलेज से मना करते हुए जांच शुरू की गई।

Sponsored

विवि की आंतरिक कमेटी ने की डीन के खिलाफ शिकायत की जांच

Sponsored

बिहार विधान परिषद में यह मामला उठा तो विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच कराई गई। इसके बाद डॉ. बेनीवाल को बर्खास्त कर दिया गया। डॉ. बेनीवाल के मामले की जांच के लिए विवि ने आंतरिक कमेटी बनाई थी, जिसने महिलाओं से जुड़े मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद विवि प्रशासन ने बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया।

Sponsored

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

Sponsored

विश्‍वविद्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर शिक्षकों ने किया था प्रदर्शन

Sponsored

इसके पहले डॉ. बेनीवाल पर हरियाणा में भी छात्राओं ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था और उन्हें निलंबित किया गया था। विवि की कार्यप्रणाली को लेकर एक सप्ताह पहले शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया था। शिक्षकों का कहना है कि विवि प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं।

Sponsored

कुलपति पर 12 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

Sponsored

राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने इस विश्‍वविद्यालय के कुलपति पर भी 12 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। यह मामला भी सदन में उठाया जा चुका है। पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया था। इस मामले की जांच भी राजभवन कर रहा है।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: JNN

Sponsored

Comment here