BIHAR

OnePlus Nord 2 फिर हुआ ब्लास्ट? अब खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे यूजर्स

Editor
By Editor On August 10, 2021
3 min read 1.2k views

OnePlus Nord 2 को पिछले महीने ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया. यह कंपनी का मोस्ट अर्फोडेबल सेगमेंट वाला स्मार्टफोन है. यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही अपनी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा में बना हुआ था. लेकिन होने के बाद इसने यूजर्स को काफी निराश किया. जहां एक तरफ यूजर्स इसके खरीदने के लिए उत्साहित हैं, वहीं इसमें ब्लास्ट की खबरों ने यूजर्स को निराश कर दिया है.




इस महीने की शुरुआत में ही OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट की एक खबर सामने आई थी जिसके बाद कंपनी ने इसकी जांच का भरोसा दिया था. वहीं अब एक बार फिर से OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट हुआ है. जिसके बाद यूजर्स इस स्मार्टफोन को खरीदने से पहले अब कई बार सोचेंगे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?


OnePlus Nord 2 में हुआ ब्लास्ट
ट्विटर यूजर शुभम श्रीवास्तव ने एक पोस्ट में बताया कि इनके पिता का OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन एक्सप्लोड हो गया है। इन्होंने कहा कि इस एक्सीडेंट से इनके पिता काफी घबरा गए हैं। अगर वह स्मार्टफोन के ब्लास्ट के वक्त फोन को इस्तेमाल कर रहे होते तो उनकी जान जा सकती थी। इस ट्वीट के साथ यूजर ने वनप्लस को टैग किया मगर जले हुए फोन की पिक्चर अपलोड नहीं की।


वनप्लस ने इस ट्वीट के जवाब में खेद जताया और यूजर को DM में डिटेल बताने के लिए कहा ताकि ये मामले की जांच कर सकें और पता लगा सकें कि ऐसा क्यों हुआ।




इसके बाद यूजर की ओरिजनल ट्वीट डिलीट हो गई और इस वक्त यूजर का ट्विटर अकाउंट भी डिलीट हो चुका है। आप नीचे ट्वीट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।



मौजूदा जानकारी से यह पता लगाना मुश्किल हो रहा कि असल में फोन के साथ क्या हुआ है। वनप्लस ने बताया कि इन्होंने यूजर से कॉन्टैक्ट किया है और इस वक्त यह मामले की जांच करने के लिए डिटेल्स जमा कर रहे हैं।

पिछले फोन ब्लास्ट मामले में वनप्लस ने क्या कहा था?
अगस्त के शुरू में अंकुर शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने अपनी पत्नी के OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने की बात बताई थी। इन्होंने साथ में एक्सप्लोड हुए फोन की पिक्चर भी अपलोड की थीं। वनप्लस ने DM में बात करने के लिए यूजर को बुलाया जिसके बाद यूजर ने अपनी ट्वीट डिलीट कर दी और फिर आखिर में अपना ट्विटर अकाउंट भी डिलीट कर दिया। आप नीचे इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।



कंपनी ने अपनी जांच के बाद बताया कि इस फोन में किसी भी तरह का मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट नहीं था। यह ब्लास्ट एक आइसोलेटेड इंसिडेंट है जो एक एक्सटर्नल फैक्टर की वजह से हुआ। वनप्लस ने यह नहीं बताया कि यह एक्सटर्नल फैक्टर क्या है। अगर OnePus Nord 2 के ब्लास्ट होने का यह दूसरा कथित मामला सच साबित होता है तो वनप्लस के लिए इसे एक्सटर्नल फैक्टर की गलती बता कर बच निकलना आसान नहीं होगा।

Input: BGR

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment