Sponsored
Breaking News

मुजफ्फरपुर ; आपसी विवाद में हुई जमकर चाकूबाजी, एक मैकेनिक हुआ घायल

Sponsored

मुजफ्फरपुर। ब्रहमपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप रविवार की शाम आपसी विवाद में गैराज के मकान मालिक व मैकेनिक के बीच मारपीट हुई। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। इसमें मैकेनिक दामोदरपुर का मुन्ना जख्मी हो गया। इसके कारण वहां पर अफरातफरी मच गई।

Sponsored




Sponsored

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sponsored


Sponsored

आपसी विवाद में चाकू घोप युवक को किया जख्मी
पारू थाना क्षेत्र के बहदीनपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में चाकू से हमला कर एक को जख्मी कर दिया गया। अब्दुल सत्तार ने पड़ोसी मो.इमामूदिन, मदीना खातून, रुकसाना खातून को आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इसमें कहा है कि सभी आरोपितों ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की।

Sponsored


Sponsored

पुत्र इब्राहिम के पेट में चाकू घोप जख्मी कर दिया। उसे पारू पीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sponsored

जान से मारने की धमकी पर विकास मित्रों में आक्रोश
पारू : प्रखंड की देवरिया पश्चिमी पंचायत के विकास मित्र पति सुकेशवर राम को देवरिया पूर्वी पंचायत के मुखिया पति सीताराम साह और पुत्र राजू ने सामान खरीद-बिक्री में पैसे को लेकर हुए विवाद में मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर प्रखंड के विकास मित्रों में आक्रोश है।

Sponsored


Sponsored

संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि अगर विकास मित्र या उनके स्वजनों को किसी दबंग व जनप्रतिनिधि द्वारा प्रताडि़त करने की कोशिश की जाएगी तो आंदोलन चलाया जाएगा। उक्त मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सोमवार से संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विकास कार्यों को बाधित करेगा।

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Sponsored

Input: JNN

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored