BIHAR

मुजफ्फरपुर में Video बना युवक ने कहा- मुझसे एक गलती हुई है और फिर….

Editor
By Editor On September 4, 2021
2 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर। सदर थाने के भगवानपुर सरस्वती नगर में एक युवक ने पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। उसकी पहचान समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित अहमदपुर के रोहित कुमार के रूप में हुई है। वह इंश्योरेंस कंपनी के कर्मी इंद्रदेव प्रसाद सिंह के घर में केयर टेकर था।




पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक कपड़े का फंदा बनाकर पंखे से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि युवक ने खुदकुशी से पहले मोबाइल से एक वीडियो बनाया था। उसमें वह कह रहा था कि उससे एक गलती हुई है, जिसका दंड खुद को देने जा रहा है। पुलिस उक्त मोबाइल को जब्त कर वीडियो की जांच कर रही है, ताकि खुदकुशी के कारण का पता चल सके।


नहीं मिला रिस्पांस तो पुलिस को दी सूचना
इंद्रदेव प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वे पत्नी के साथ रहते थे। इसी वजह से केयर टेकर रखा था। वह घर का काम करता था। दोपहर में आराम करने के लिए कमरे में गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया। पत्नी ने उन्हें बताया तो शाम करीब पांच बजे उसके नंबर पर फोन किया गया, मगर रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद जब वे कार्यालय से घर पहुंचे तो युवक के कमरे को खटखटाया। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


रोहित के स्वजन को भी इसकी जानकारी दी गई गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी ब‍िंंंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर की यह सनसनीखेज घटना की चर्चा तेजी से हो रही है। आख‍िर युवक इस तरफ का फैसला क्‍यों ल‍िया। लोगों का कहना है क‍ि उसे समझदारी से काम लेना चाह‍िए।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment