BIHAR

मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली दोहरी सफलता, विभिन्न घटनाओं में संलिप्त 5 अपराधियों को हथियार व स्मैक के साथ पकड़ा

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 13, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बार फिर कई कामयाबी हाथ लगी है जिसमें हथियार व स्मैक के साथ कई अपराधियों को धर दबोचा गया है।

पहली सफलता अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के निकट पुलिस को मिली है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधिक घटना को अंजाम देने को इक्कठा हुए 3 अपराधियों को हथियार व स्मैक के साथ धर दबोचा है।

पकड़े गए तीनों अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर ढाब निवासी सोमन कुमार, रवि कुमार और पप्पू कुमार के रूप में हुई है । तीनों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है और आधा दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज है।तलाशी लेने के क्रम में इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 15 पुड़िया स्मैक और एक मोबाइल बरामद हुआ है।।

 

 

वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के ट्रक को बरामद कर लिया है। दरअसल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चोरी की हुई ट्रक को अहियापुर थाना क्षेत्र के रास्ते मोतिहारी की ओर लेकर भाग रहे हैं।।

सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर एसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन हुआ और कार्यवाही शुरू की गई पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी पेट्रोल पंप के समीप चोरी की गई ट्रक के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा, हालांकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।।

तलाशी लेने क्रम में पुलिस को उनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। पकड़ाए दोनों अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment