BIHAR

मुजफ्फरपुर में स्पेशल पुलिस अफसर निकला शराब का कारोबारी, भारी मात्रा में स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

Editor
By Editor On January 5, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले में शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।।

इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, कांटी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से एंटी लिकर टास्क फोर्स ने एक ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 90 ड्रम में करीब 36 सौ लीटर की स्प्रिट जब्त की है साथ ही एक बोलेरो गाड़ी और बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की है साथी इस पूरे मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है, वहीं आगे की छानबीन जारी है ।।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

वहीं जब्त स्प्रिट के मामले में कांटी थाना के स्पेशल पुलिस अफसर के संलिप्तता की बात भी सामने आ रही हैं हलांकि डीएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।।

डीएसपी पश्चिमी ने कहा कि जिले के शराब माफियाओं के जो भी हितैशी उन सभी पर भी विधि सम्मत कार्यवाई की जाएगी।।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment