BIHAR

मुजफ्फरपुर की सड़कों पर Corona गाइडलाइंस का पालन करवाने दल बल के साथ उतरा जिला प्रशासन, कइयों के काटे गए चालान

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On April 10, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने जो फैसला किया वह आज से प्रभावी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी थी।

 

 

बता दे की बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 30 अप्रैल तक पूरे बिहार में सभी दुकानों को शाम 7 बजे बंद करने का निर्देश जारी किया था।।

 

वही कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने कई तरह की बंदिशें लागू की हैं जिसके बावजूद आज मुजफ्फरपुर शहर में शाम 7 बजे के बाद कई दुकान व प्रतिष्ठान खुले दिखे।

नियमों का पालन करवाने के लिए आखिरकार वरीय अधिकारियों को ही सड़क पर उतरना पड़ा। एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के कई हिस्सों में अभियान चला दुकानें बंद करवाई और बिना मास्क के घूमने वाले का चालान भी काटा गया।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment