BIHAR

Muzaffarpur: मोतीपुर शव बरामद मामले में आया नया मोड़, ग्रामीण के साथ MLA ने किया गहराई से जांच का मांग…! 

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On October 4, 2021
1 min read 1.2k views

 

 

 

मुज़फ्फरपुर- मोतीपुर के महमदपुर बलमी से लालाछापरा केसरिया के युवक का शव बरामद मामला नया मोड़ लिया है। आरोपी विनय साह ने डीजीपी एवं एसएसपी मुजफ्फरपुर को पत्र भेजकर अपने आप को निर्दोष बताते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किया हैं। वही उनके समस्त ग्रामीणों ने पब्लिक पटीशन देकर विनय साह के ऊपर लगाए गए आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए गहराई से जांच कराने का मांग किया हैं। पत्र में लिखा हैं कि विनय साह का उस घटना से कोई लेना देना नही हैं। न ही उनका परिवार आजतक कभी किसी विवाद में रहा हैं। घटना के पूरे दिन विनय साह मोतीपुर निबंधन कार्यालय में सीसीटीवी के निगरानी में थे। वही रात में अपने घर पर परिजनों के साथ थे। उन्हें अपने ससुराल गए तकरीबन 20 दिन से अधिक हुआ। मृतक उसके ससुराल कर रहने वाला हैं। मृतक के पत्नी ने मोतीपुर थाना में घटना के तीन दिन बाद 3 नामजद लोगो के बिरुद्ग एफआईआर दर्ज कराई हैं। उसमे चार वर्ष पूर्व में हुई विवाद को लेकर गला दबाकर मारने की आशंका व्यक्त की हैं। वही आरोपी पक्ष विनय साह समेत अन्य का कहना हैं कि वे निर्दोष हैं। वही बरुराज बीजेपी विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने घटना के आलोक में गहराई से जांच कराने का मांग एसएसपी से किया हैं। अब देखना बहुत लाजमी होगा की पुलिस कितने गहराई से तफ्तीश करती हैं।

 

 

दूसरे तरफ मोतीपुर पुलिस का कहना हैं कि घटना के आलोक में सभी बिंदुओं पर तहकीकात की जा रहा हैं। फिलहाल कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी हैं।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment