गुजरात के सूरत से चली कपड़ा पार्सल ट्रेन मंगलवार को सुबह आठ बजे मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के सभी 23 पार्सल कोच कपड़ों से भरे थे। ट्रेन से कपड़ों को उतारकर मुजफ्फरपुर के सूतापट्टी के अलावा उत्तर बिहार की विभिन्न कपड़ा मंडियों के लिए भेजा गया।
![]()
![]()
किसान एक्सप्रेस की तर्ज पर मुजफ्फरपुर के लिए सूरत से कपड़ा पार्सल ट्रेन चलने पर व्यवसायियों ने खुशी जतायी। यह ट्रेन शनिवार को सूरत के उधना से रवाना हुई थी। मुगलसराय, दानापुर व सोनपुर आदि स्टेशन होते हुए मंगलवार को सुबह रामदयालुनगर स्टेशन पहुंची। कपड़ा उतरने के बाद ट्रेन रामदयालुनगर स्टेशन से रवाना हो गई।
![]()
![]()
उत्तर बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव सह कपड़ा व्यवसायी सज्जन शर्मा ने बताया कि सूरत से कपड़ा पार्सल स्पेशल ट्रेन चलने से व्यवसायियों को काफी सहूलियत हो रही है। पूर्व से सूरत व गुजरात से आने वाली यात्री ट्रेनों की एसएलआर बोगी से कपड़ा मुजफ्फरपुर पहुंचता था। अब एक साथ 23 पार्सल कोच पहुंचे हैं। इससे व्यवसायियों को कपड़ों की ढुलाई पर राशि भी कम खर्च करनी होगी।
![]()
![]()
Input: Hindustan
