BIHAR

बिहार: नालंदा में माघी पूर्णिमा के मौके पर विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार

Editor
By Editor On February 28, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के नालंदा से बड़ी खबर। यहां प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। घटना परवलपुर प्रखंड क्षेत्र के पीलीछ गांव की है। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर गांव के ही देवी मंदिर में आयोजित पूजा के मौके पर बने प्रसाद का लोगों ने सेवन किए थे ।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा ना ही मेडिकल टीम भेजा गया ना ही किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सुविधा दी गई यही कारण है कि अधिकतर लोग गांव के ही आरएमपी चिकित्सक से इलाज करा ठीक हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद रविवार को स्वास्थ्य महकमा गहरी नींद से जागी और आनन-फानन में मेडिकल टीम को गांव रवाना किया। जानकारी के अनुसार सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही है |

स्थानीय लोगों की मानें तो गांव में ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर है जहां दो चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है बावजूद इसके वे कभी भी नजर नहीं आते हैं। नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र कुमार राजेश ने बताया कि मेडिकल टीम गांव के लिए रवाना किया गया हैं | सभी लोग खतरे से बाहर हैं |

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment