BIHAR

Modi कैबिनेट का विस्तार आज, शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों के साथ की बैठक

Editor
By Editor On July 7, 2021
1 min read 1.2k views

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं तो कुछ दिग्गज चेहरों की छुट्टी भी कर दी गई है। मंत्रिमंडल में इस बार जहां युवाओं को प्रमुखता दी जा रही है तो महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है।




सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे युवा चेहरों को कैबिनेट में प्राथमिकता दी है और नए मंत्रिमंडल की औसत आयु 58 वर्ष होगी। इसके अलावा यह भी ध्यान रखा गया है कि सरकार में कानून और अन्य तकनीकी विषयों के जानकारों की संख्या बढ़ाई जाए। 13 वकील, 6 चिकित्सक, 5 इंजीनियर और 7 लोक सेवकों को मंत्री पद दिया जा रहा है।


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने जहां एक तरफ उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना के जरिए बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा है तो इस बार कैबिनेट में आधी आबादी की हिस्सेदारी काफी बढ़ाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 11 महिला मंत्री होंगी। मोदी सरकार ने जातिगत समीकरण को साधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए मंत्रिमंडल में रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री होंगे तो 5 अल्पसंख्यक मंत्री होंगे। नए मंत्रिमंडल में 12 एससी मंत्री और रिकॉर्ड 8 एसटी मंत्री होंगे।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment