बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है। राज्य के कई IAS अधिकारियों का सरकार ने तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के कुल 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
![]()

![]()
![]()
शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विशाल राज मधुबनी भेजे गये। लखीसराय के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार बेतिया में तबादला, कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी मुजफ्फरपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं।
![]()
![]()
आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं। दानापुर, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी विनोद दूहन शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बने। मधुबनी के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन गोपालगंज के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाए गये हैं। तबादले की पूरी लिस्ट देखिए…
![]()
![]()




यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप Muzaffarpur Wow पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Muzaffarpurwow.com पर…





