BIHAR

Sushant के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हुए Manoj बाजपेयी, बोले- वो हमें दिखाते थे ग्रह और सितारें

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 14, 2021
1 min read 1.2k views

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि आज मनाई जाएगी. इस मौके पर उनका परिवार, दोस्त और फैंस काफी भावुक हैं. सभी लोग उनके अचानक और दुर्भाग्यपूर्ण क्षति से जूझ रहे हैं. उन्हें याद करते हुए, ‘द फैमिली मैन’ के एक्टर मनोज बाजपेयी ने दिवंगत एक्टर के साथ अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक के बारे में बात की है.

 

 

मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘सोनिचिड़िया’ में साथ काम किया था. मनोज बाजपेयी ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुशांत के साथ बिताए पलों में से एक यादगार पल के बारे बताया कि दिवंगत एक्टर ने अपनी दूरबीन के माध्यम से उन्हें खगोलीय पिंड दिखाए थे.

 

 

 

मनोज बाजपेयी ने कहा,”अभी जब आपने मुझसे पास्ट टेंस में उनके बारे में पूछा, तो मुझे अचानक लगा कि वह हमारे साथ नहीं हैं. लेकिन मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं. सोनचिड़िया की शूटिंग के दौरान, हम एक साथ पार्टी करते थे और उन्हें सितारों और ग्रहों को देखने में काफी दिलचस्पी थी.”

 

 

ग्रहों और सितारों को दिखाया

 

 

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा,”सुशांत के पास एक महंगी दूरबीन थी, जिसे वे अपने साथ ले जाया करते थे, और यहां तक कि वो हमें भी सितारों और ग्रहों को दिखाते थे और आकाशगंगा और ग्रहों के बारे में समझाते थे. यह उनके बारे में मेरी प्रिय यादें हैं.”

 

 

अभी तक सदमे में फैंस

 

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए. प्रतिभाशाली स्टार के चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है और प्रशंसक अभी भी उनके असामयिक निधन पर शोक मना रहे हैं.

 

 

इस शो से किया था टीवी में डेब्यू

 

 

सुशांत सिंह राजपूत ने एक अभिनेता के रूप में साल 2008 के शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने एकता कपूर पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था. ऑडियंस को अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आई थी. दोनों लगभग 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment