BIHAR

भारत बंद Live : वैशाली में RJD MLA अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तार, जहानाबाद में रेल-सड़क जाम, गांधी सेतु पर आवागमन प्रभावित

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 27, 2021
1 min read 1.2k views

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार में लेफ्ट के साथ-साथ महागठबंधन की पार्टियां राजद और कांग्रेस ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। इसमें बिहार से जुड़े सवालों को भी महागठबंधन ने जोड़ा है। जैसे- रोजगार के वायदे का सवाल, योजनाओं में घोटाले का सवाल, जाति जनगणना का सवाल।

 

इसलिए बंद कराने सोमवार सुबह से ही राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे हैं। पटना, वैशाली, आरा, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों महगठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हाईवे पर टायर जलाकर आगजनी की। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की।

 

 

वैशाली में राजद कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन से उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले गांधी सेतु पर यातायात बाधित हो गया। राजद के प्रदेश महासचिव सह महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन अहले सुबह सैकड़ों समर्थकों के साथ हाजीपुर के रामाशीष चौक पर उतर गए। चौक जाम होने की वजह से महात्मा गांधी सेतु भी जाम हो गया। मुजफ्फरपुर, छपरा, समस्तीपुर और पटना जाने का यह मुख्य मार्ग है।

 

हालांकि, सदर SDPO राघव दयाल दलबल के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश की। इतने पर भी हंगामा शांत नहीं हुआ तो विधायक डॉ. मुकेश रोशन को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें यातायात थाना ले गई, जहां विधायक और उनके समर्थकों ने नारेबाजी जारी रखी। करीब 2 घंटे बाद गांधी सेतु पर जाम खत्म हो गया। फिलहाल आवागमन सामान्य है।

 

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment