BIHAR

बड़ी खबर; जारी हुआ ICSE, ISC बोर्ड का परिणाम, फटाफट यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Editor
By Editor On July 24, 2021
2 min read 1.2k views

ICSE, ISC Board Result 2021: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ICSE, ISC Result 2021 आज घोष‍ित कर दिया गया. CISCE ने दोपहर 3 बजे कक्षा 10 और 12 दोनों के रिजल्‍ट घोषित करते हुए बोर्ड ने रिजल्ट लिंक एक्ट‍िव कर दिया है. इस साल 10वीं के लिए 99.98% और 12वीं के लिए 99.76 फीसदी रिजल्ट आया है.




लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 10वीं के लिए पास प्रतिशत 99.98% है, वहीं 12वीं में लड़कियों ने 99.86% जबकि लड़कों के लिए 99.66% है. CISCE ने शनिवार को कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित किए, जिसमें कक्षा 10 की लड़कियों और लड़कों ने समान पास प्रतिशत हासिल किया. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने 0.2 फीसदी के अंतर से लड़कों को पछाड़ा.


बोर्ड ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए रिजल्ट तैयार किया गया है जिसमें मेरिट लिस्ट नहीं होगी. बता दें कि CISCE ने इस साल COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर को देखते हुए दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी. बोर्ड द्वारा तय की गई वैकल्पिक मूल्यांकन नीति पर परिणाम तैयार किए गए हैं.


सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी और सचिव गेरी अराथून ने कहा, “कक्षा 10 में, लड़कियों और लड़कों ने 99.98 प्रतिशत उत्तीर्ण किया है. कक्षा 12 में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का 99.66 प्रतिशत है. परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. यहां आपको अपना कोर्स, यूआईडी और इंडेक्स नंबर देकर कैप्चा कोड डालते ही अपना रिजल्ट दिख जाएगा.


SMS से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
अपने मोबाइल पर ICSE RESULT 2021 प्राप्त करने के लिए ICSE लिखकर 09248082883 पर SMS करें,


स्कूल ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
प्रिंसिपल के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके स्कूल काउंसिल के ‘कैरियर पोर्टल’ पर लॉगि‍न करके परिणाम देख सकते हैं. यदि किसी छात्र को उन्हें दिए गए अंकों से संबंधित आपत्ति है, तो वे इस मुद्दे को विस्तार से बताते हुए अपने संबंधित स्कूलों में लिखित शिकायत कर सकते हैं. स्कूलों को इस मुद्दे को विस्तार से देखने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल CISCE बोर्ड को केवल वैध शिकायतें ही भेजेंगे. ऐसे सभी अनुरोधों के लिए, स्कूलों को बोर्ड को कक्षा 10 के लिए asicse@cisce.org और कक्षा 12 के लिए asisc@cisce.org पर मेल करना होगा. ऐसे सभी अनुरोध 1 अगस्त तक बोर्ड को भेजने होंगे.


यह लगातार दूसरा साल है, जब बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया है. इससे पहले 2020 में, लॉकडाउन के कारण उस वक्त चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कई प्रश्नपत्रों को रोकना पड़ा था. वहीं इस वर्ष भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से आईएससीई और आईएससी के परीक्षाओं को रद्द करने और मूल्यांकन नीति के हिसाब से परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया.

इस साल CISCE ने COVID 19 स्थिति के कारण कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. बोर्ड ने तैयार इंटरनल मार्किंग स्‍कीम के आधार पर छात्रों की मार्कशीट तैयार करने का निर्णय लिया था. छात्रों के नंबर अपडेट कर दिए गए हैं और बोर्ड ने ICSE, ISC Board Result 2021 की घोषणा कर दी है. जारी मार्किंग फॉर्मूले के अनुसार, बोर्ड 10वीं की मार्कशीट तैयार करने के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों को वेटेज दिया गया है. दूसरी ओर, कक्षा 11 और कक्षा 12 की आंतरिक परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर 12वीं का रिजल्‍ट तैयार किया गया

Input: IT Network

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment