Breaking News

HDFC ने निकाला नौकरी का विज्ञापन, मच गया बवाल, कहा- 2021 में पास करने वाले अप्लाई ना करें

Abhishek
By Abhishek On August 4, 2021
1 min read 1.2k views

देश में बेरोजगारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है अनेक पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में हैं तो अनेक अपनी नौकरियां गंवा रहे हैं ऐसे में यदि कोई रोजगार देने वाला यह शर्त लगा दे कि जिसने कोरोना काल के वर्ष २०२१में परीक्षा पास की है तो उसे योग्य नहीं माना जाएगा तो यह बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है ।

एचडीएफसी बैंक ने तीन अगस्त को नौकरियों के लिए दिए गए विज्ञापन में आवश्यक योग्यता ग्रेजुएट मांगी है लेकिन स्पष्ट किया कि जिन्होंने २०२१ में ग्रेजुएशन किया है उसे मान्य नहीं किया जाएगा।

मतलब इस वर्ष जिन्हें डिग्री मिली है वह रोजगार के लिए मान्य नहीं है। देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों ने इस वर्ष आनलाइन परीक्षा आयोजित की थी और यह निर्णय सरकार के निर्देशानुसार लिया गया था अब प्राइवेट सेक्टर ऐसी परीक्षा में पास हुए लोगों को अयोग्य माना रहा है तो इस मामले में सरकार को तत्काल दखल देना चाहिए अन्यथा यह देश की युवा पीढ़ी के साथ अन्याय होगा।

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment