BIHAR

गया में दोस्त की गर्लफ्रेंड की चक्कर में गई जान, मटन पार्टी में गला रेत कर मार डाला

Editor
By Editor On July 15, 2021
2 min read 1.2k views

गया जिले के चंदौती थाना के चौकीदार के लड़के की गला रेत कर हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। वह भी केवल अपनी गर्लफ्रेंड के कारण। चौकीदार का बेटा अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से मोबाइल पर बात करता था। यही बात दोस्त को नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ योजना बनाई। मटन पार्टी के बहाने चौकीदार के बेटे को बुलाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को गया पुलिस ने इस बात का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।




गया SSP आदित्य कुमार ने बताया कि चौकीदार का लड़का संजय पासवान अपने मित्र बिंदु पासवान उर्फ जितेंद्र की गर्लफ्रेंड से मोबाइल फोन पर लंबी बातें करता था। संजय व उस महिला के बीच मिलना-जुलना भी होने लगा था। इसका बिंदु ने कई दफा विरोध किया। साथ ही ऐसा नहीं करने की भी नसीहत दी, लेकिन वह नहीं माना। यही नहीं बिंदु के भाई शिव पासवान ने भी संजय को समझाया, फिर भी वह नहीं माना। संजय व उस महिला के बीच प्रेम के फसाने और भी तेजी से परवान चढ़ने लगे। यह देख बिंदु बेचैन हो गया और उसने संजय को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।


9 जुलाई को हुई थी हत्या
9 जुलाई को थाने से शाम को संजय पासवान निकल गया था। उसे उसके साथी बिंदु पासवान उर्फ जितेंद्र ने मटन पार्टी का झांसा देकर प्रेतशिला पहाड़ी के निकट बुलाया था। शाम ढलते ही बातों ही बातों में बिंदु और संजय पासवान नदी किनारे पहुंच गए। तब तक इलाके में अंधेरा पसर चुका था। अंधेरा होते ही बिंदु पासवान, पिंटू पासवान, मनीष व अन्य दो साथियों ने मिल कर संजय को पटक दिया और बेरहमी से पिटाई कर उसकी गला को रेत दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


इसके बाद बिंदु ने संजय के शव को बोरे में पैक किया और उसे मोटरसाइकिल पर लादकर अपने साथी पिंटू के साथ करीब आठ बजे चंदौती थाना क्षेत्र के चंडी स्थान के झाडियों में फेंक दिया। और सभी हत्यारे अपने-अपने घर आ गए। साथ ही सभी ने अपने-अपने मोबाइल को बंद कर दिया। पुलिस जांच के जरिए इन चाराें तक पहुंची। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment