BIHAR

दरभंगा एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ मुंबई जा रहा यात्री पकड़ाया, मचा हड़कंप

Editor
By Editor On April 3, 2021
1 min read 1.2k views

दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मुंबई जा रहा दरभंगा के अलीनगर थानाक्षेत्र के असकौल निवासी रामविलास यादव तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने दोस्त को कारतूस उपलब्ध कराता। इसके बाद वह मुंबई से दुबई चला जाता। इस घटना से एयरपोर्ट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

स्कैनर से कारतूस का चला पता : बताया जा रहा है कि यात्री रामविलास दुबई जाने के लिए दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जा रहा था। इस क्रम में जब उसके सामान की जांच की गई तो स्कैनर मशीन में बैग के अंदर कारतूस दिखा। इसके बाद इसकी जानकारी सुरक्षा में तैनात बिहार शस्त्र पुलिस बल के डीएसपी संजीव कुमार को इसकी सूचना दी गई। यात्री के समक्ष बैग को खोला गया। अंदर से पिस्टल की तीन कारतूस 7.62 एमएम बोर की बरामद की गई।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इसके बाद डीएसपी ने आरोपित को पकड़कर सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। जहां थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने रामविलास से काफी देर तक पूछताछ की। इसमें उसने स्वीकार किया वह हथियार तस्कर से कारतूस खरीदकर अपने दोस्त के लिए मुंबई ले जा रहा था। कारतूस पकड़ा नहीं जाए इसे लेकर वह बैग के अंदर छुपाकर ले जा रहा था। हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं है। उसने यह भी बताया कि वह दुबई में पहले भी रह चुका है। दरभंगा एयरपोर्ट चालू होने के बाद इस तरह की पहली घटना है। इससे लोगों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दरभंगा आतंकवादियों के मॉड्यूल में शामिल रहा है। हालांकि सुरक्षा में सर्तकता से लोगों में भरोसा जमा है। पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपित यात्री की मंशा क्या थी। इधर, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित से पूछताछ व कारतूस बेचने वाले तस्कर की खोज में छापेमारी जारी है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment