BIHAR

बड़ी खबर; Chirag Paswan से छीना गया LJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद, भावुक हो पत्र में लिखा अपना दर्द

Editor
By Editor On June 15, 2021
1 min read 1.2k views

पटना: बिहार की राजनीति के लिए आज की सबसे बड़ी खबर आ गई है। चिराग पासवान को लोजपा संसदीय दल के अध्‍यक्ष पद के बाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद से हाथ धोना पड़ गया है। लोजपा नेताओं ने सूरजभान को नया कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाने का एलान कर दिया है।


Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इससे पहले चिराग ने खुद ही राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का पद छोड़ने का प्रस्‍ताव दिया था, लेकिन उन्‍होंने अपनी मां और दिवंगत नेता राम विलास पासवान की पत्‍नी रीना पासवान को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने का प्रस्‍ताव दिया था। लोजपा में चिराग से बगावत करने वाले गुट ने पांच दिनों के अंदर नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव कराने का एलान भी किया है। सूरजभान को ही नया चुनाव अधिकारी भी घोषित किया गया है।


लोजपा में उठापटक का फिलहाल अंत नहीं
लोजपा में बगावत की शुरुआत रविवार को ही हो गई थी। रविवार को ही खबरें आईं कि लोजपा के छह में से पांच सांसदों ने लोकसभा अध्‍यक्ष से मिलकर अपने नए नेता को चुन लिये जाने की सूचना दी है। दिवंगत नेता राम‍ विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को लोजपा संसदीय दल का नया नेता चुना गया था। इसे लोकसभा अध्‍यक्ष ने भी मान्‍यता दे दी है। अब पार्टी पर कब्‍जे को लेकर बागी गुट ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं।


कौन हैं सूरजभान, ये भी जानिए
सूरजभान लोजपा के पुराने साथी हैं, लेकिन लंबे समय से चुनावी राजनीति से बाहर हैं। हालांकि वे पार्टी के लिए रणनीति बनाने में हमेशा अहम भूमिका अदा करते रहे हैं।


जानिए आगे और क्‍या हैं आसार
लोजपा के बागी गुट ने जल्‍द ही राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाए जाने की बात कही है। इसमें पार्टी के नए राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव किया जाएगा। ऐसी उम्‍मीद जताई जा रही है कि पशुपति कुमार पारस को ही नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी चुना जाता है। लोजपा के स्‍थापना काल के बाद 25 वर्षों से अधिक समय तक राम विलास पासवान खुद ही पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे। उन्‍होंने अपने रहते चिराग को नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने की घोषणा की थी।

Ads

Input:JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment