BIHAR

BREAKING; मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा, महिला की हुई मौत

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On June 19, 2021
1 min read 1.2k views

 

मुज़फ़्फ़रपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार महिला की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक अनियंत्रित टैंकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति जो कि मृतक महिला का पति बताया जा रहा है उसकी हालत नाजुक बताई बताई जा रही है. जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया. इस दुर्घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान कांटी के ही आकाश साह की पत्नी सोभा देवी के रूप में हुई है, वंही घायल व्यक्ति की पहचान आकाश सह के रूप में हुई है, दोनों दम्पति बाइक से जा रहे थे तभी ये घटना हुई है.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए कांटी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई है. जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment