BIHAR

बिहार: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट खराब, 2 घंटे तक अंदर फंसे रहे मरीजों के परिजन, कई बेहोश

Editor
By Editor On March 15, 2021
1 min read 1.2k views

बिहार के बेतिया स्थित मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल जीएमसीएच में मरीजों के आने जाने के लिए बने लिफ्ट में अचानक खराबी आने से लिफ्ट बीच रास्ते में बंद हो गई। इसकी वजह से लिफ्ट में मरीज और परिजन फंस गये। घटना आज यानी सोमवार की सुबह छह बजे की है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल हो गया।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

लिफ्ट में लोगों के फंसे होने की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। इसके बाद आनन-फानन में टेक्नीशियन को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया गया। लिफ्ट टेेक्नीशिनय के आने के बाद मशक्कत कर लिफ्ट को खोला गया। इस दौरान दो घंटे तक मरीजों के परिजन अंदर ही फंसे रहे।

जानकारी के मुताबिक लगभग 8 बजे लिफ्ट को खाेलकर परिजनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कई लोग बेहोश भी हो गए। बताया जाता है कि लिफ्ट में कुल 9 लोग सवार थे। लिफ्ट को खोलकर मरीजों को बाहर निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांंस ली।

Input: Hindustan

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment