BIHAR

BREAKING; नीतीश के कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Editor
By Editor On October 12, 2020
1 min read 1.2k views

पटना नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह का 12 अक्‍टूबर , सोमवार सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्तपताल में अंतिम सांस ली। विनोद कुमार सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

लंबे वक्त से पटना में इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। विनोद कुमार सिंह को पटना में ब्रेन हेमरेज होने के बाद रुबन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री

विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक थे। नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री थे। बता दें कि विनोद कुमार सिंह को पहले कोरोना भी हुआ था। कोरोना ने बिहार भाजपा के दूसरे बड़े नेता को काल ग्रास बना दिया। इससे पहले भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह का निधन हो गया था।

उनकी पत्‍नी को मिला है टिकट
बता दें कि पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह प्राणपुर विधायक विनोद सिंह का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। ब्रेन हेमरेज के कारण दो माह पूर्व उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उनकी पत्नी निशा सिंह को टिकट दिया है।

उनका राजनीतिक सफर
विनोद सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। बंगलादेशी घुसपैठ विरोधी आंदोलन में भी सक्रिय रहे। पहली बार 1995 में बीजेपी के टिकट पर प्राणपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन वे चुनाव हार गए। 2000 के विस् चुनाव में पहली बार विधयाक बने। 2005 और 2010 विस् चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2015 में प्राणपुर से पुनः विधायक निर्वाचित हुए। महागठबंधन से जदयू के अलग होने तथा बीजेपी के साथ एनडीए सरकार बनने पर खनन व भूतत्व मंत्री बनाये गए। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। बिनोद सिंह मूलरूप से मनसाही प्रखण्ड के बड़ी बथना गांव के रहने वाले थे।

विनोद सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंत्री विनोद सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने  सिंह के परिजनों के प्रति आत्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके तमाम शुभचिंतकों,समर्थकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य व दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह ने भी शोक जताया है।


Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment