BIHAR

मैदान में बम विस्फोट होने से मचा हड़कंप, क्रिकेट खेल रहे बच्चे की मौत, दो जख्मी

Editor
By Editor On February 28, 2021
1 min read 1.2k views

खगडिय़ा। जिले के गोगरी थाना अंतर्गत भगवान इंटर विद्यालय मैदान स्थित जर्जर बेकार पड़े क्रीड़ा भवन में रखा बम ब्लास्ट करने से एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जबकि दो अन्य बच्चे भी घायल हुए। घायल बच्चे को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

इस क्रम में गेंद जर्जर क्रीड़ा भवन में चला गया। जिसे ढूंढ़ते हुए कुछ बच्चे वहां गए। बच्चो ने एक काले पॉलिथीन में कुछ पड़ा देख उसे उठाया और उसे देखने के लिए बरामदे पर लाकर खोलने का प्रयास किया।इसी क्रम में विस्फोट हो गया और पॉलिथीन खोल रहा बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जबकि पास खड़े दो बालक भी हल्का घायल हुआ। आवाज पर लोगों ने लहूलुहान बालक को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

बम विस्फोट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए बालक चकयुसुफ निवासी मु. काशिम के 11 वर्षीय पुत्र मु. कुर्बान की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय ने बताया घायल बालक को रेफरल अस्पताल से रेफर किया गया जिसकी मौत रास्ते मे हो गई

Input: JNN

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment