BIHAR

BREAKING; बिहार विश्वविद्यायल को बंद करवा ड्यूक हॉस्टल के छात्रों ने फिर किया जमकर हंगामा, यूनिवर्सिटी का कामकाज किया ठप

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On January 25, 2021
1 min read 1.2k views

 

मुज़फ़्फ़रपुर में आज भी एलएस कॉलेज का चर्चित ड्यूक हॉस्टल के छात्रों ने एक बार फिर बिहार विश्वविद्यालय को बंद करवाया और हंगामा किया और इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

 

बता दे की बीते शनिवार को भी हॉस्टल के छात्रों ने बिहार यूनिवर्सिटी को बंद करवाया था। आक्रोशित छात्र एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय पर जांच कमेटी के गठन, जांच शुरू न होने को लेकर यूनिवर्सिटी बंद करवा रहे है. वही प्राचार्य के खिलाफ छात्रों में है काफी आक्रोश देखने को मिला है।

 

प्रदर्शन कर रहे छात्र और एलएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने बताया कि प्राचार्य पर जांच कमेटी का गठन किया गया, लेकिन अभी तक कमेटी में जितने में भी मेम्बर है किसी का भी कमेटी गठन नही हुआ है, और न ही जांच शुरू हुआ है, छात्रो ने कहा कि हमलोगों का मांग है कि जल्द से जल्द उन सभी को नोटिस दिया जाए और जांच करवाया जाए।

 

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment