---Advertisement---

प्रेमी को घर बुलाकर प्यार से खिलाई मटन बिरयानी, फिर करवाया अ’रेस्ट, जानें मामला

बिहार के मोतिहारी के रामगढ़वा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की एक मां ने पहले अपने आशिक को प्यार से मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। फिर दोनों ने साथ में बिरयानी खाई और उसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि आ’रोपी उसे गल’त नीयत से देखता और छे’ड़खानी करता था।



Muzaffarpur Wow Ads Insert Website

हालांकि आस पड़ोस के लोग इस पूरे मामले को लेकर हैरान हैं। लोगों को पहले इसकी जानकारी नहीं थी। स्थानीय पुलिस ने मटन बिरयानी खाने के लिए पहुंचे युवक को गि’रफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला ने रामगढ़वा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चों का पिता गांव की अपनी कथित प्रेमिका के घर मटन बिरयानी खिलाने के लिए पहुंचा था।



इससे पूर्व महिला ने आरोपी के खिलाफ छे’ड़खानी का आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि दो दिन पूर्व रात को आ’रोपी उसे अकेला देखकर ग’लत नीयत से घर में घुसा था। विरोध करने पर उसके साथ मा’रपी’ट की। इसके बाद महिला ने आ’रोपी को फोन करके मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। जहां दोनों ने साथ में बिरयानी खाई। बिरयानी खिलाने के बाद महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस ने आ’रोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Input: Hindustan