BIHAR

इंटर रिजल्ट कुछ ही देर में, बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर बढ़ा लोड, खुलने में आ रही दिक्कत

Editor
By Editor On March 26, 2021
1 min read 1.2k views

Bihar Board Inter Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2021 के आज दोपहर 3 बजे नतीजे जारी करेगा। बिहार बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध कराए जाने से पहले बोर्ड की वेबसाइट ठप हो गई है। छात्रों को वेबसाइट पर विजिट करने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं नतीजों को onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि आदि जरूरी जानकारी के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

छात्र व अभिभावक लगातार नतीजों व परिणाम से जुड़ी जानकारी देखने के लिए लगातार बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर विजिट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है। इंटर रिजल्ट जारी होने से पहले बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर लोड बढ़ गया है। जिसके कारण वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है।

आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने गुरुवार को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट का लिंक उपलब्ध कराया था। हालांकि कछ समय ही उसे हटा लिया गया। जिसके बाद से ही बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर लोड बढ़ गया और वेबसाइट क्रैश हो गई। अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खुलने में भी दिक्कत हो रही है।

अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

पाएं Bihar Board Inter Result 2021 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment