BIHAR

Bihar; दुकान से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, बहन को बांधकर आंखों के सामने ही दिया घटना को अंजाम

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On December 28, 2020
1 min read 1.2k views

बिहार के रोहतास (Rohtas) स्थित डेहरी ऑन सोन से है, जहां 16 वर्षीय लड़की के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया है. बताया जाता है कि लड़की अपनी बहन के साथ किराना दुकान पर कुछ सामान खरीद कर लौट रही थी. इसी दौरान घर के पास के ही तीन युवकों ने जबरन लड़की को उठा लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बाद में छोड़ दिया.

 

 

लड़की ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद परिजनों ने डेहरी के महिला थाना में आकर केस दर्ज कराया. इस मामले में तीन लफंगों को नामजद किया गया है. पुलिस तीनों युवकों की तलाश में लग गई है. इस वारदात से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

 

क्या कहती है पीड़ित की मां

पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बच्ची को झांसे में लेकर आरोपियों ने गंदा काम किया है. सभी आरोपी जान पहचान के हैं. उनकी दो बेटियां हैं, दोनों एक साथ ही सामान खरीदने गई थीं. एक बहन को लफंगों ने बांध दिया तथा दूसरे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस पूरी घटना के बाद परिवार सदमे में है. वहीं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

 

क्या कहते हैं ASP

इस संबंध में डिहरी के एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के बयान पर दुष्कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरोपी न्यू मोहल्ला एरिया मोहल्ला के राजा कुमार, विक्की कुमार तथा शाहिद बताए जाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment