BIHAR

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद, मधेपुरा में हनुमान मंदिर के महंत का मर्डर, बाहर लाकर अपराधियों ने कनपटी में मार दी गोली

Editor
By Editor On July 21, 2021
2 min read 1.2k views

मधेपुरा में हनुमान मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत बुधमा पुलिस कैंप के सुखासनी हनुमान मंदिर के पास की है। बुधवार की सुबह महंत की लाश मंदिर से 300 मीटर की दूरी पर बगीचा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। महंत अपने दो सहयोगियों के साथ मंगलवार रात भगैत (कीर्तन) गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद मंदिर में ही सो गए। आशंका है कि अपराधी महंत को उठाकर कहीं अन्य जगह ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।




इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगा रहा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान 75 वर्षीय महंत भोला प्रसाद साह के रूप में हुई है।


महंत के पुत्र विकास कुमार का कहना है कि सुखासनी हनुमान मंदिर में महंत भोला प्रसाद साह, पुजारी टूना चौधरी और एक सेवानिवृत्त चौकीदार मंदिर रहते और सोते थे। मंगलवार रात को तीनों मंदिर से एक किलोमीटर दूर कहीं भगैत में गए थे। वहां से सभी बारी-बारी से मंदिर की ओर लौटे। विकास ने कहा कि उसके पिता बीमार रहते थे। इस कारण से हम लोग रात को भी अक्सर उन्हें देखने आते रहते थे।


एक भाई रात 9 बजे के आसपास उन्हें खाना खिलाने गया था। वह खाना खिलाकर लौट गया। इसके बाद विकास भी रात दो बजे के आसपास मंदिर की ओर आया तो पिता को सोए देखा। मंदिर के पुजारी टूना चौधरी का कहना है कि रात दो बजे के आसपास जब वह मंदिर आया तो बहुत नींद लगी हुई थी। उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि महंत सोए हैं या नहीं।

Input: Bhaskar

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment