Accident

मुजफ्फरपुर: बाढ़ के पानी में नहाने के क्रम में डूबे 9 बच्चे, ग्रामीणों ने 8 को सकुशल बचाया, 1 की मौत

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On July 4, 2021
1 min read 1.2k views

 

मुज़फ्फरपुर के गायघाट में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान 9 बच्चे डूबे गए जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं अन्य बच्चो को ग्रामीणों के सहयोग से सही सलामत बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना जिले के गायघाट प्रखण्ड के शिवदाहा पंचायत के बठवाड़ा गांव की बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार यह इलाका पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित है, वंही नहाने के लिए सभी बच्चे चौर में चले गए, नहाने के दौरान ज्यादा पानी में जाने से बच्चे डूबने लगे. हालांकि आठ बच्चो को ग्रामीणों ने पानी से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक की मौत हो गई, वंही बताया जा रहा है कि एक और बच्चा इराजरत है. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. मृतक बच्चे की पहचान गांव के ही श्रवण लाल देव के पुत्र मनोहर कुमार के रूप में हुई है.

 

 

मामले में सीओ राघवेंद्र कुमार राघवन ने कहा कि एक बच्चे की बाढ़ के पानी मे डूबने से मौत हुई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाढ़ आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

जब इस बाबत हमने थाना से जानकारी ली तो गायघाट थाना पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों को बहुत समझाया गया लेकिन परिजन शव को लेकर घर लौट गए.

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment