ADMINISTRATIONBIHARBreaking NewsMUZAFFARPURNationalPoliticsSTATE

लोकसभा चुनाव 2024 में नितीश कुमार हो सकते है विपक्ष के PM उम्मीदवार, जानिए वजह

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में जो डील हुई है उसके तहत नीतीश कुमार 8-10 महीने तक ही बिहार के सीएम होंगे। उसके बाद वो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

बिहार में चल रही सियासी उलटफेर के बीच राष्ट्रीय सियासत से भी जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।

Sponsored

सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार बिहार में कुछ घंटों बाद महागठबंधन की सरकार बनने की घोषणा हो सकती है।

Sponsored

इस सरकार में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। इस सरकार में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस के अलावा अन्य दल शामिल होंगे।

Sponsored

नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार

ऐसे में इसी कड़ी में सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के रूप में पीएम पद के उम्मीदवार बनेंगे।

Sponsored

सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में जो डील हुई है उसके तहत नीतीश कुमार 8-10 महीने तक ही बिहार के सीएम होंगे। उसके बाद वो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार होंगे।

Sponsored
Nitish Kumar is the PM candidate of the opposition in the 2024 Lok Sabha elections
नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार! Photo Credit – NEWS18

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी फोन पर बात की थी। इस फोन के बाद बिहार में सियासी उलटफेर की कहानी शुरू हो गयी थी।

Sponsored

विपक्ष के सर्वमान्य नेता होंगे नीतीश कुमार!

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही नीतीश कुमार एक बाद फिर से केंद्र में विपक्ष के सर्वमान्य नेता हो जाएंगे। ऐसे में नीतीश कुमार को सभी दलों का समर्थन मिल सकता है और 2024 में पीएम पद के उम्मीदवार बन सकते हैं।

Sponsored

आपको बता दें, नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवार बनने की चर्चा 2014 चुनाव में खूब हुई थी। अब एक बार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम की चर्चा होनी तेज हो गयी है।

Sponsored

वहीं इसी बीच कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन को लेकर अहम बयान दिया है। पार्टी के वरीय नेता और विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि महागठबंधन और नीतीश कुमार के बीच डील पक्की हो गई है।

Sponsored

कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने दावा किया है कि इस डील के तहत महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

Sponsored

बिहार में महागठबंधन की सरकार तय

वहीं इससे पहले बिहार में जारी सियासी हलचल और विभिन्न दलों के महत्वपूर्ण बैठक के बीच नई सरकार की तैयारी लगभग कर ली गई है।

Sponsored

ताजा अपडेट के मुताबिक कांग्रेस-लेफ्ट ने तेजस्वी को अपने विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। पटना में राबड़ी आवास में हुई महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी तो ये समर्थन पत्र सौंपा गया है। दूसरा अपडेट ये है कि सरकार के गठन को लेकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच भी बात हो गई है।

Sponsored

Comment here