BIHAR

मुजफ़्फ़रपुर; दिघरा से अपह्रत युवती के परिजनों से मिली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Editor
By Editor On September 9, 2020
1 min read 1.2k views

मुजफ़्फ़रपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा में डकैती के दौरान एक युवती को अपहृत करने के मामले में मुजफ़्फ़रपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की हैं।

दिघरा मामले में छह दिन बीतने के बाद भी अपहृत युवती के बरामदगी नही होने से नाराज आयोग की अध्यक्ष मजफ्फरपुर पहुँची। जहा उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से उनके घर जाकर दिघरा में मुलाकात की एव उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस पूरे मामले में पुलिस के अभी तक के कार्यशैली को लेकर अपनी नारजगी खुलकर जाहिर की।

आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहाकि इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अब तक प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं। इसकी जानकारी किसी को भी नही है।

गौरतलब है कि मुजफ़्फ़रपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा गांव से छह दिन पूर्व हुई डकैती की एक घटना में एक युवती को भी घर से उठा लेने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद इलाके में स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना के विरोध में हंगामा एव आगजनी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपहृत युवती की बरामदगी के लिए दो दिनों की मोहलत मांगी थी। लेकिन घटना के छह दिन बितने के बाद भी अभी तक मुजफ़्फ़रपुर पुलिस युवती को बरामद नही कर पाई है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment