गायघाट। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टीयो ने अपने अपने कार्यक्रताओं को सिंबल देना शुरू कर दिया है। गायघाट से भाजपा की टिकट कट गयी है। यहां RJD से जदयू में गए विधायक महेश्वर प्रसाद यादव को जदयू ने सिंबल दे दिया है ।

इस बात को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। वही बुधवार को गायघाट की भाजपा नेत्री ललिता सिंह ने जाप में शामिल हो गयी है। उनहोंने जाप के संरक्षक पप्पू यादव से मुलाकात कर पटना में पार्टी की सदस्यता ले ली है।
बता दें कि अब साफ हो गया है कि गायघाट विधानसभा क्षेत्र से ललिता सिंह जाप से चुनाव लड़ने की तैयारी करने लगी है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक घोषनाए बाकी है। गुरूवार को जारंग स्थित अपने आवास पर ललिता सिंह मीडिया को संबोधित करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर, करना होगा बस ये काम…
ANIMAL ने बाहुबली-2 को पछाड़ा, खतरे में अब इन दो फिल्मों का ये Record…
पैसा कमाने वालों पर भारी पड़ रहे है बेरोजगार, इस मामले में निकले आगे…
मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, मामला हुआ दर्ज
बिना सूचना के गायब थे 58 गुरुजी, के के पाठक ने लिया एक्शन और फिर….

गायघाट से दीपक कुमार की रिपोर्ट
