BIHAR

मुजफ्फरपुर में क्यो नहीं हो पा रहा सड़क जाम की समस्या का समाधान, सामने आई वजह

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On September 21, 2022
1 min read 1.2k views

संध्या पांच बजे शहर की पहचान सरैयागंज टावर चौक जाम है। पैदल चलने वाले हो या वाहन सवार, सबको एक-एक कदम आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पर रहा है।

मौके पर यातायात पुलिस के आधा दर्जन जवान मौजूद हैं। जाम को खत्म कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। जाम का कारण चौराहे पर सजी सब्जी मंडी है। इसके कारण वहां हर दिन जाम होता है। जाम में फंसे रोहित कुमार ने कहा कि किसी ने भी वहां से सब्जी मंडी को हटाने की जरूरत नहीं समझी। भले ही उसके कारण वहां रोज जाम हो रहा है। शहर का मुख्य चौराहा कल्याणी चौक भी जाम के कारण रुका हुआ है। यहां जाम के कई कारण है।

 

स्थानीय दुकानदार विशाल कुमार ने कहा कि चौक का एक बड़ा हिस्सा वाहन पार्किंग स्थल बना है। दो दर्जन दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चौक पर पार्क किया हुआ है। स्मार्ट सिटी कंपनी का काम कर रही एजेंसी द्वारा मंगवाया गया रेडीमेड पुल का बचा पाइप तीन माह से चौराहे पर पड़ा हुआ है। चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। यहां तक चौराहा पर बना पोस्ट भी दुकान बन गया है। पर न कोई बोलने वाला हे और न टोकने वाला। अब बात करते है सर्वाधिक जाम रहने वाले अघोरिया बाजार चौक पर। यहां भी सरैयागंज टावर एवं कल्याणी चौक की तरह अतिक्रमण, अराजकता एवं अनदेखी का जाम लगा था।

जाम में फंसे आरडीएस कालेज के कर्मचारी सूरज कुमार ने कहा कि यह चौराहा सुबह से लेकर शाम तक जाम रहता है। रोजाना कालेज जाने में देरी हो जाती है। जाम का कारण चौराहे पर ही आटो चालक यात्रियों को उतारते एवं चढाते है। उनके कारण चौक पर जाम हो जाए इसकी कोई परवाह नहीं। कमोवेश शहर के अधिकांश चौक-चोराहों की यही स्थिति है। चौक-चौराहों पर अराजकता का माहौल है। यातायात नियमों को पालन नहीं हो रहा है। पूरा चौराहा दुकान बना हुआ है। व्यवस्था को सुधारने की जगह अनदेखी की जा रही है। शहर के सभी प्रवेश मार्गों, जीरोमाइल, भगवानपुर, बैरिया चौक का भी यहीं हाल है।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment