BIHAR

Muzaffarpur; निजी नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़, डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से है आक्रोशित, गलत सुई से मौत का आरोप

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On August 24, 2021
1 min read 1.2k views

मुजफ्फरपुर जिले में मिठनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्की सराय चौक के समीप आज सुबह एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।।

 

बताया जा रहा है की बच्चे को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत थी जिस को लेकर मृतक बच्चे के पिता ने बगल के अस्पताल में दिखाया और शाम में कंपाउंडर के द्वारा दो सुई लगाया और सुबह फिर क्लिनिक पर आने के लिए बोला गया।

 

 

वहीं परिजन जब सुबह बच्चे को लेकर पहुंचे तो उसे मृत बताया जिसके बाद परिजन घर आ गए। वहीं करीब आधे घंटे के बाद बच्चे के शरीर में हरकत हुई और अपने चाची का हाथ पकड़ लिया जिसके बाद आनन फानन में परिजन उसे जूरण छपरा ले गए जहां उसे मृत बताया गया। वहीं डॉक्टर ने कहा कि अगर आधा घंटा पहले उसे ले आते तो ये बच जाता।

मृतक बच्चे के परिजनों ने कच्ची पक्की स्थित निजी क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई।मृत बच्चे के पिता मो. आजाद ने आरोप लगाया है कि कंपाउंडर ने गलत दवाई का प्रयोग किया है जिससे उसके बच्चे की मौत हुई है।।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment