Sponsored
ADMINISTRATION

मकर संक्रांति खत्म होते ही बदला मौसम, 8 KM की स्पीड से चल रही है सर्द हवा, पटना का तापमान 10.4

Sponsored

PATNA-देश के उत्तरी भागाें से आ रही सर्द पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। पटना समेत राज्यभर में सर्द हवा चलने से ठंड का अहसास हुआ। राजधानी में सुबह में जहां हल्का कुहासा छाया हुआ था, वहीं दिन चढ़ते ही माैसम साफ हाे गया। दाेपहर के बाद से हवा की रफ्तार तेज हाे गई। शाम हाेते- हाेते हवा 8 किलाेमीटर प्रतिघंटा चलने से कनकनी में बढ़ाेतरी हाे गई।

Sponsored

राजधानी में धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा की वजह से अधिकतम तापमान करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट हुई और 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह सामान्य से दाे डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि 20 जनवरी तक माैसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनाें में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। सुबह में कहीं-कहीं घना कुहासा छाया रहेगा।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored