Sponsored
CRIME

बिहारी युवक का कारनामा, 1 लड़की के लिए बना रिजवान तो दूसरे के लिए अमित, इश्‍क में बदलता रहा ध’र्म

Sponsored

PATNA-असम की लड़की के लिए बना रिजवान तो बिहार की लड़की के लिए अमित, इश्‍क में ऐसे बदलता रहा धर्म, राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर की शादी, फेसबुक के जरिए हुई थी राजीना से दोस्‍ती, राजीना ने रखी थी धर्म बदलने की शर्त, तीन बच्चों के साथ मां के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज : बिहार के सारण जिले के रहने वाले युवक ने अपने कारनामे से न सिर्फ अपनी दो-दो पत्नियों बल्कि हर किसी को ही हैरान कर दिया है। इस शख्‍स ने दोनों ही पत्नियों के साथ ही समाज को भी धोखा दिया। इस युवक ने शादी के लिए दो बार धर्म बदल लिया। अमित नाम के इस शख्‍स ने पहले तो असम के गुवाहाटी में खुद को मुस्‍ल‍िम बताकर एक मुस्‍ल‍िक लड़की से निकाह कर लिया और बाद में अपने गांव आकर एक हिंदू लड़की से भी शादी रचा ली।

Sponsored

सारण के नयागांव के रहने वाले अमित नाम के युवक ने गुवाहाटी में रिजवान बनकर मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीन साल बाद अमित बनकर युवक ने दूसरी हिंदू लड़की से शादी कर ली। मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव का है। अमित ने गुवाहाटी की रहने वाली युवती राजीना बेगम से रिजवान अहमद बनकर निकाह किया।

Sponsored

पहली शादी करने के कुछ दिनों बाद वह गांव आया और यहां अवतारनगर थाना क्षेत्र की संध्या नाम की लड़की से अमित बनकर दूसरा शादी कर ली। अमित और राजीना बेगम की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद दोस्ती देखते-देखते प्रेम में बदल गई। अमित और राजीना दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

Sponsored

राजीना ने शादी से पहले अमित को धर्म बदले के लिए कहा। इसके बाद अमित कोर्ट से अपना धर्म परिवर्तन करवाकर रिजवान बन गया। परिवार की रजामंदी से दोनों का निकाह हुआ। शादी के तीन साल बीत जाने के बाद अमित अपने गांव नयागांव आया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली। अमित उर्फ रिजवान को राजीना से दो बेटे भी हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक सरकारी नौकरी में है।

Sponsored

मढ़ौरा थानाक्षेत्र रेपुरा में तीन बच्चों के साथ 28 वर्षीय मां का अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत महिला की मां द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि मेरी पुत्री घर में रात में अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। जब अगली सुबह मैं जगी तो मेरी पुत्री अपने तीनों बच्चों को लेकर गायब हो गयी थी। बाद में मुझे पता चला कि मेरी पुत्री को स्थानीय थानाक्षेत्र के रेपुरा निवासी धनजीव कुमार, तरैया के फेनहरा निवासी प्रदीप कुमार व सुशीला देवी ने गायब किया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त नामजद लोगों द्वारा मेरी पुत्री व बच्चों का अपहरण किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored