BIHARBreaking NewsNature

बिहार में 27 से 30 दिसंबर तक शीतलहर के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

बिहार में 27 से 30 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान शीतलहर भी चलेगी। इस को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों को चेतावनी जारी की है। वहीं आने वाले 24 घंटों में राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। फिलहाल राज्य में उत्तर पर उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव जारी है। 24 घंटे बाद पूर्वी हवा के प्रभाव रहने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी।

Sponsored

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार में 27 दिसंबर के बाद शीतलहर का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो 27 से 30 दिसंबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और शीतलहर का कहर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के शीतलहर के आसार है. मौसम विज्ञान के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की गई है।

Sponsored
प्रतीकात्मक चित्र

बारिश की आशंका के साथ धुंध भी छाए रहेंगे। इस दौरान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की उम्मीद है,‌ जिससे शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद ‌ठंड में अचानक वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। मौसम में परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सचेत किया है। 27 से 30 दिसंबर के बीच किसानों को धान कटाई स्थगित करने को कहा गया है। तापमान में गिरावट को देखते हुए पशुओं को भी चेतावनी जारी की गई है। पशुधन के बचाव को लेकर विशेष व्यवस्था करने की नसीहत दी गई है।

Sponsored

Comment here