Sponsored
Breaking News

बिहार : प्रेमी की शादी से नाराज गर्लफ्रेंड ने BF के घर में घुसकर दुल्हन के आंख में डाला फेवीक्विक, काटे बाल

Sponsored

नालंदा में प्रेमी की शादी से नाराज एक प्रेमिका ने प्रेमी के घर में घुसकर नई नवेली दुल्हन के ना सिर्फ बाल काटे, बल्कि उसकी आंखों को फेविक्विक डाल दिया। घटना भागनबिगहा थाना क्षेत्र की है, जहां दुल्हन के शोर मचाने पर परिजन आए और पुलिस को बुलाया। घायल दुल्हन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Sponsored

मोरा तालाब गांव के इस मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। डीएसपी संजय कुमार ने परिजनों से पूछताछ की। एहतियात बरतने के लिए पुलिस अभी भी गांव में कैंप कर रही है।

Sponsored

परिजनों ने बताया कि गोपाल राम की शादी 1 दिसंबर को शेखपुरा जिले में हुई। शादी के बाद जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा तो इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लग गई। प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाई और बौखला उठी। बदले की नीयत से वह प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी की बहन से दोस्ती होने के कारण किसी का शक उस पर नहीं गया।

Sponsored

शादी से थके-हारे परिजन जब सो गए तब देर रात प्रेमिका दुल्हन के रूम में घुस गई और उसके बाल काट डाले। इतना ही नहीं बौखलाहट में उसने दुल्हन की आंख में फेविक्वक भी डाल दिया। दुल्हन आंख बंद होने और दर्द से कराहने लगी लगी तब उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन आए और प्रेमिका की जमकर धुलाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को हिरासत में ले लिया।वहीं, दुल्हन को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया।

Sponsored

Sponsored

Input: Bhaskar

Sponsored
Sponsored
Editor

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored