BIHAR

बिहार: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बोले-ये बिहार की जीत, सुशांत की मौत से पर्दा उठने का इंतजार

Editor
By Editor On September 8, 2020
1 min read 1.2k views

ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 86 दिन बाद मंगलवार को रिया की गिरफ्तारी हुई। रिया की गिरफ्तारी पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि ये बिहार की जीत है।

सुशांत की मौत से पर्दा उठने का इंतजार है। जांच में तो यह साफ हो गया कि ड्रग पैडलर्स के साथ रिया के संबंध थे। वो कह रही है कि इसके लिए या उसके लिए ड्रग्स ले रहे थे। कहने को तो हम कुछ भी बहाना बना सकते हैं।

डीजीपी ने कहा कि रिया की गिरफ्तारी से मैं उत्साहित नहीं हूं। सुशांत और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। बस इतना चाहता हूं कि सुशांत की मौत का कारण सामने आना चाहिए। पूरा देश जानना चाहता है कि सुशांत की मौत के पीछे क्या कारण है। उम्मीद है जल्द मौत की रहस्य से पर्दा उठेगा। रिया की गिरफ्तारी तो बस पहला कदम है। सीबीआई अभी इस मामले की जांच कर रही है और इस पर किसी को कमेंट नहीं करना चाहिए।

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है मुंबई पुलिस का चेहरा बेनकाब होता जा रहा है। मुंबई पुलिस ने दो महीने तक इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की। हमारे अफसरों के साथ भी सही व्यवहार नहीं किया। सीबीआई जांच से ही सुशांत को इंसाफ मिलने की उम्मीद थी।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment