Sponsored
Accident

बाबाधाम में शिवरात्रि पर उमड़ी जबरदस्त भीड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, भगदड़ शुरू

Sponsored

देवघर से महाशिवरात्रि : बाबा वैद्यनाथ के दरबार में VIP गेट से एंट्री के लिए मची अफरा-तफरी; पुलिस ने श्रद्धालुओं को लाठी से पीट-पीटकर खदेड़ा : झाारखंड के देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ भक्त वीआईपी गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभाल लिया।

Sponsored

पुलिस ने भक्तों पर लाठी भांजी, इसके बाद गेट को बंद किया गया।
पुलिस ने भक्तों पर लाठी भांजी, इसके बाद गेट को बंद किया गया।
देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है। देवघर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। हर साल भीड़ बढ़ाने पर थोड़ी बहुत समस्या आती है। प्रशासन ने इसे बेहद बेहतर तरीके से संभाला है।

Sponsored

देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा है। सुबह 3 बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा हुई। इसके बाद सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए पट खोल दिए गए। मंदिर में कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

Sponsored
Sponsored
Abhishek Anand

Leave a Comment
Sponsored
  • Recent Posts

    Sponsored