BIHAR

पटना से दिल्ली जाना अब हो जाएगा आसान, हो जाइये तैयार 1 सितंबर से चलेंगी ये हाई स्पीड ट्रेन

Abhishek
By Abhishek On August 26, 2021
1 min read 1.2k views

पटना से नई दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। आगामी 1 सितंबर से इसकी शुरुआत होने की संभावना है। इसको लेकर राजेंद्र नगर टर्मिनल पर दो रैक पहुंच चुके हैं। रैक पर राजेंद्र नगर तेजस राजधानी स्पेशल का बोर्ड लगा है। बता दें कि इस ट्रेन को पटना नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के टाइम पर ही चला जाएगा।

इस ट्रेन में मेट्रो की तर्ज पर कई अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके गेट खुद से बंद और खुलने वाले होंगे। बिना गेट बंद हुए गाड़ी स्टेशन से नहीं खुलेगी। यात्री अब जब मर्जी इधर-उधर नहीं चढ़ सकते हैं ना उतर सकते हैं। पूरी ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा होगी। यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो इसलिए साइड में सिर्फ एक ही बर्थ लगाया गया।

बता दें कि राजेंद्र नगर टर्मिनल से नयी दिल्ली के बीच राजधानी ट्रेन शाम 7: 10 पर खुल कर नयी दिल्ली सुबह 7:40 बजे पहुंचती है। राजधानी के समय पर तेजस को चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड से स्वीकृति का इंतजार है। तेजस में भी अन्य ट्रेनों की तरह थ्री एसी, टूएसी व फर्स्ट क्लास एसी की सुविधा होगी।

अन्य सुविधाओं की बात करें तो डिब्बे में चाय व कॉफी की वेंडिंग मशीन लगी हुई है प्रत्येक सीट पर एलसीडी स्क्रीन और वाइ-फाइ की सुविधा है। शौचालय में सेंसर वाले नल लगे हैं साथ ही हाथ सुखाने वाली मशीन भी लगाई गई है। इसका निर्माण रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में हुआ है। पहली तेजस मुंबई व गोवा के बीच मई, 2017 में चलाई गई थी। तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन फिलहाल रेलवे ट्रैक की स्थिति को देखते हुए इसे पटना से अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलाया जाएगा।

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment