Breaking News

तुर्की और ग्रीस में 7.0 तीव्रता का भूकंप; इजमिर में कई इमारतें ध्वस्त; 4 की मौत, 120 से ज्यादा जख्मी

Editor
By Editor On October 30, 2020
1 min read 1.2k views

अंकारा. तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी इजमिर प्रांत के तट से लगभग 17 किमी (11 मील) दूर 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से तुर्की के इजमिर शहर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि यहां कई इमारतें तबाह हो गईं। 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 120 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं। तुर्की के इजमिर से सामने आ रहीं तस्वीरों से बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इजमिर में करीब 20 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

 

मदद के लिए तैयार- तुर्की के राष्ट्रपति
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट किया, वे सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री फहार्तीन कोका ने भूकंप से मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि इजमिर में लोग बचने के लिए घरों से भागकर सड़कों पर जमा हो गए। यहां कम से कम 20 इमारतें गिरी हैं।

तुर्की, एथेंस और ग्रीस में महसूस किए गए झटके
बताया जा रहा है कि ग्रीस के सामोस द्वीप में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, तुर्की, एथेंस और ग्रीस में भूकंप की खबर है।

Editor

Editor

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment