BIHAR

चुनावी मौसम में हवा हुआ कोरोना का खौफ, प्रत्याशी व समर्थक भी जमकर उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Swaraj Shrivastava
By Swaraj Shrivastava On October 13, 2020
1 min read 1.2k views

देश विदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है और इस बीच बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है।।

वहीं चुनाव आयोग ने नामांकन से लेकर चुनाव तक के लिए गाइडलाइंस जारी कर दिए है लेकिन शायद ही कोई प्रत्याशी इसका पालन करते हुए दिख रहा हो।।

 

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा से नामांकन दाखिल करने आई निर्दलीय प्रत्याशी निरा देवी व उनके समर्थकों ने भी आज जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई।

अपने आवास से लेकर समाहरणालय तक लोगों के हुजूम के साथ दिखी, वहीं इस दौरान ना तो कईयों के चेहरे पर मास्क दिखा और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग दिखने को मिली।।

वहीं आवास के बाहर भी सड़कों के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।

Swaraj Shrivastava

Swaraj Shrivastava

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment