BIHAR

गुरूग्राम में हुआ बिहार के चार लोगों का मर्डर, अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने सबको मार डाला

Abhishek
By Abhishek On August 26, 2021
1 min read 1.2k views

सीवान के 4 लोगों की गुरुग्राम में हत्या के बाद गांव में मातम, अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने ले ली जान : हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध संबंध के शक में रिटायर फौजी ने अपनी बहू समेत मैरवा (सीवान) के चार लोगों की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार अहले सुबह की है। दिल दहला देने वाली घटना में मकान मालिक राव राय सिंह ने मैरवा के बड़का मांझा के कृष्ण तिवारी, उसकी पत्नी अनामिका तिवारी, नौ साल की बेटी सुरभि व तीन वर्ष की विधि तिवारी की हत्या कर दी। हत्या करने वाले रिटायर फौजी ने थाने में सरेंडर कर दिया। राव राय सिंह ने थाने में पहुंचकर अपनी बहू सुनिता यादव और कृष्ण तिवारी के परिवार की हत्या की बात कबूल की है। घटना के बाद बडकामांझा गांव में कृष्ण तिवारी के परिवार में मातम छा गया है।

बडकामाझां गांव का कृष्ण तिवारी कई साल से गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मकान मालिक रिटायर फौजी था। सोमवार की देर रात को कृष्ण तिवारी अपनी पत्नी और दोनों बेटी के साथ था। सुबह में पूरे परिवार के लोगों की तेज हथियार से हत्या कर दी गयी थी। जबतक लोग कुछ समझ पाते मकान मालिक ने थाने में जाकर हत्या की बात कबूल भी कर ली थी। राय राव सिंह ने कृष्ण तिवारी के परिवार के साथ अपनी पुत्र वधू की भी हत्या की थी। उसकी पूत्र वधू तीन दिन पूर्व अपने मायके से ससुराल में आयी थी। घटना के दिन राव राय सिंह का पुत्र राजस्थान गया था। घटना की रात राव राय सिंह के साथ उसकी पत्नी घर में मौजूद थी।

 

Input: Daily Bihar

Abhishek

Abhishek

Bringing you the latest news and in-depth analysis from around the world.

Leave a Comment